नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है।
टीम का होगा ट्रायल
मिली जानकारी के अनुसार यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 25 और 26 अक्तूबर को गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के स्वीमिंग पूल में आयोजित होगी। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने जानकारी दी। बताया कि राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले की टीम का चयन 23 अक्तूबर को किया जाएगा। जो सुबह 9 बजे से गौलापार में स्वीमिंग पूल परिसर में लिया जाएगा।