नैनीताल: कूड़े की समस्या से न हो परेशान, व्हाट्सएप पर भेजें कूड़े की फोटो, 24 घंटे के भीतर होगी सफाई, देखें नंबर

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में कूड़े की समस्या को लेकर नंबर जारी किया गया है।

इस नंबर पर भेजें फोटो

मिली जानकारी के अनुसार ईओ प्रशिक्षु आईएएस राहुल आनंद ने नगर वासियों के लिए कूड़े की समस्या को लेकर व्हाट्सएप नंबर-9149274469 जारी किया है। इसके साथ ही जनता से अपील की है कि नगर क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा दिखने पर उसकी फोटो खींचकर उक्त मोबाइल नंबर पर भेज दें। 24 घंटे के भीतर उस इलाके की सफाई कर शिकायत करने वाले व्यक्ति को सफाई की तस्वीर भी भेजी जाएगी।