नैनीताल: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से ऐंठें पैसे, वापस मांगने पर कर दी निर्मम हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस में दी थी तहरीर

दिनांक 31.05.25 को वादी राधेश्याम रावत पुत्र स्व भोज राज सिंह रावत निवासी गली न० 03 राजपुरा राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 12 हल्द्वानी, जिला नैनीताल ने थाना बनभूलपुरा को प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचना दी कि उनका तरुण सिंह रावत को गीता साहू पत्नी अनिल साहू निवासी गौजाजली उत्तर पुरानी आईटीआई बरेली रोड हल्द्वानी  जिला नैनीताल द्वारा धोखाधड़ी से बुलाकर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है। वादी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु० FIR NO- 149/25 U/S 103(1) BNS बनाम अनिल साहू पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद इस मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा संबंधित को निर्देश दिए गए। जिस पर नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में हत्या में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। वही आज दिनांक 01-06-2015 को मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में नामजद दोनों अभियुक्तगण पति–पत्नी अनिल कुमार साहू पुत्र बिपाती लाल साहू, गीता देवी साहू पत्नी अनिल साहू निवासीगण ग़ौजाजाली उत्तर पुरानी आईटीआई बरेली रोड हल्द्वानी, जनपर नैनीताल को आंवला गेट चौकी से पहले इन्द्रानगर के बीच में गोला जंगल के अन्दर से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में बताई यह बात

दोनों से पूछताछ पर यह तथ्य संज्ञान में आये कि मृतक तरुण सिंहं रावत का अभियुक्त अनिल साहू की पत्नी गीता साहू से प्रेम संबंध था। जो अपने पति से तलाक लेकर उससे विवाह कर लेने का झांसा दे रहीं थीं। लेकिन
वह मृतक से रूपये ऐंठना चाहती थी। इसी कारण तरूण द्वारा उसके ऊपर काफी पैसे खर्च किये गये। लेकिन जब उसको इस बात का एहसास हुआ कि गीता साहू एवं उसका पति अनिल दोनों मिलकर उसका फायदा उठा रहे हैं तो उसके द्वारा पैसा वापस देने हेतु दबाव बनाया गया। तब दोनों पति पत्नी ने  तरुण सिंह को रास्त से हटाने की योजना बनाई। दिनांक 30/31-05-2025 की रात्रि को अपने बच्चों को अपनी नानी के घर भेजकर गीता साहू द्वारा मृतक तरुण सिंह को अपने घर पर रुपये ले जाने के लिए बुलाया। घर पर उसका पति अनिल साहू उपरोक्त भी मौजूद था। दोनों ने उसे घर में रोक दिया और वह घर पर गहरी नींद में सो गया तब रात्रि में गीता साहू के पति ने घर के बाहर से एक बड़ा पत्थर लाकर तरुण सिंह के सर पर प्रहार कर सिर को कुचल कर उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस टीम को एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा 2.500 रु से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1-एस ओ० नीरज भाकुनी
2-30नि0 सुशील जोशी
3-3०नि० नीरज चौहान
4-30नि0 मनोज यादव
5-कानि० 58 नापु भूपेन्द्र ज्येष्ठा।
6-कानि० 107 नापु० हरीश रावत
7– म0कानि० सोनिया रानी।