नैनीताल: घर के अंदर इस हालत में मिले‌ पिता-पुत्री के शव, मचा हड़कंप

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के शहर के समीपवर्ती कालाढूंगी रोड स्थित बजून गांव में एक घर में पिता पुत्री के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

पिता पुत्री ने उठाया आत्मघाती कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल शनिवार की यह घटना है। बजून निवासी गोपाल दत्त जोशी ग्रामीण क्षेत्र में ही खच्चर से सामान ढोकर आजीविका चलाते थे। जो घर में 21 वर्षीय बेटी भाग्यश्री जोशी के साथ रहते थे। शनिवार को दोनों की नहीं दिखे। तब पड़ोस की महिला उनके घर पंहुची। बेटी बिस्तर पर अचेत पड़ी थी। तब महिला गोपाल दत्त को जानकारी देने उनके कमरे की ओर दौड़ीं तो बाहर खेत किनारे वह भी बेसुध पड़े थे। पास में ही कीटनाशक की खाली बोतल पड़ी हुई थी। महिला ने गोपाल दत्त के स्वजन और राजस्व पुलिस को बुलाकर दोनों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच शुरू कर दी गई है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का ही आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।