नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में दिनाँक- 08/01/25 की रात्रि एक बलेनो कार (UK04AG5134) गुलाबघाटी से हल्द्वानी की दिशा में आ रही थी। गाड़ी के बोनट के नीचे आग लगी थी।
जनहानि होने से बची
जिसे हल्द्वानी से भवाली की ओर जा रहे सीओ भवाली सुमित पांडे ने देखा। जिसके बाद सीओ भवाली सुमित पांडेय व ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की त्वरित कार्यवाही के कारण एक बलेनो कार में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया। साथ ही उसमें सवार 02 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।