नैनीताल: पीआरडी जवानों को दिया गया फायर फाइटिंग प्रशिक्षण, बताया यह खास उद्देश्य

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ जनपद नैनीताल में एफएसओ हल्द्वानी के नेतृत्व में प्रांतीय रक्षा दल (P.R.D.) के जवानों एवं महिला कर्मियों को हल्द्वानी अग्निशमन केंद्र में फायर फाइटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। दिनांक 02 जून 2025 को 12 और 03 जून 2025 को 22 जवानों ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक प्राप्त किया।

दी यह जानकारी

बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, तथा विभिन्न प्रकार की आग को बुझाने की तकनीकों से अवगत कराना था। इस प्रशिक्षण में अग्निशमन उपकरणों का संचालन, हौज फैलाने व लपेटने की विधि, और वनाग्नि से बचाव के उपायों पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। कर्मचारियों ने इस प्रशिक्षण में पूर्ण उत्साह एवं लगन के साथ भाग लिया।