नैनीताल: फिर आग की लपटों से धधका ओल्ड लंदन हाउस, भारी नुकसान का दावा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के मल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बार फिर आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। यहां मल्लीताल के मोहन-को चौराहे के पास स्थित लंदन हाउस में आग लग गई।

लंदन हाउस में लगी आग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्लीताल के मोहन-को चौराहे के पास स्थित लंदन हाउस में आग लगभग ढाई बजे लगने की जानकारी सामने आई। एक व्यक्ति ने रात्रि 2 बजकर 54 मिनट पर मोटरसाइकिल से अग्निशमन कार्यालय जाकर अग्निकांड की सूचना दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। किंतु दो वाहनों का पानी खाली होने तक फायर हाइडेंटों से पानी आ जाने के कारण उन्हें वापस भेजा गया। आखिर लगभग 3 घंटों में अत्यधिक प्रयासों के बाद अग्निशमन कर्मी सुबह 6 बजे मौके से वापस लौटे। लेकिन इसके बाद भी मंगलवार दोपहर जली लकड़ियों में पुनः आग सुलगने पर दमकल वाहन को फिर बुलाना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी भवन में लगभग 2 माह पूर्व 27 अगस्त को भी भीषण अग्निकांड हुआ था जिसमें 72 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गयी थी। अब पुनः आग लगने से लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

इतने लाख का नुकसान

मोहन को चौराहे की ओर भवन के भूतल व प्रथम तल में हुए इस अग्निकांड में एक फर्नीचर गोदाम व दुकान में 28 से 30 लाख रुपये के सामान के नुकसान का दावा किया गया है। अग्निशमन विभाग से अग्निकांड में 28 से 30 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। साथ ही मल्लीताल कोतवाली पुलिस को भी अग्निकांड के कारणों की जांच करने के लिये प्रार्थना पत्र दिया है।