नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के नगर के प्रमुख व्यवसाई, वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन हर्बोला का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे।
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोग
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब चार बजे अचानक हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। उनके निधन के बाद उनके मॉल रोड स्थित आवास में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ रही। जिसके बाद रानीबाग चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
2010 में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने
बता दें कि भुवन हर्बोला वर्ष 1980 में जनसंघ से जुड़े सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। आपात काल के दौरान 1976 में वह जेल भी गए। नैनीताल जिले को मैदान और पहाड़ के रूप में पृथक करने के दौरान 2010 में वह भाजपा के जिलाध्यक्ष बने।