नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में
दिनांक 20/05/25 को वादिनी बसंती देवी पत्नी एचडी पाण्डे निवासी विला प्रियदर्शनी विहार गैर वैशाली विठौरिया न० 1 थाना मुखानी जनपद नैनीताल ने पुलिस में तहरीर दी।
पुलिस में दी थी चोरी की घटना की तहरीर
जिसमे बताया कि कुछ अज्ञात संदिग्ध महिलाओ ने उसकी सोने की चेन व अन्य दो व तीन महिलाओ के गले के मंगलसूत्र चोरी किए हैं। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदना एफ. आई.आर न0 122/25 धारा 304 बी.एस.एस पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 मनोज अधिकारी प्रभारी चौकी लामाचौड के सुपुर्द की गयी।
पुलिस की कार्यवाही
इस मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, ने विशेष टीम गठन के निर्देश दिये। जिस क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया। थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी का अवलोकन किया गया। जिसमे 03 संदिग्ध महिलाएं व एक गाड़ी न0 डी.एल 01 ZC9704 संदिग्ध लगी। जिनकी तलाश की गई। वहीं आज दिनांक 22.05.2025 को गुसाईपुर तिराहे के पास से 03 संदिग्ध अभियुक्तगणो को चोरी की गयी पीली धातु की 02 चैन एवं 01 मंगलसूत्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान मे अभियुक्तो गणो की एक सहयोगी भावना पत्नी चन्द्रकान्त निवासी कल्याणी पूर्वी दिल्ली उम्र 35 वर्ष फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
पूछताछ में बताई यह बात
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह लोग कैंची धाम घूमने आए थे। बताया कि इन लोगों को ऑन लाईन पता चला कि ऊँचापुल बालकनाथ मंदिर पर भागवत हो रही है जिसमे हम सब बालकनाथ मंदिर ऊँचापुल मुखानी पहुँचे जहाँ पर भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर 02 चैन व 01 मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गये। अभियुक्ता मयूरी व सुशील कुमार आपस मे पति-पत्नी है इससे पूर्व भी दोनो हिमाचल प्रदेश के थाना कालाअम्ब जिला सिरमौर से वर्ष 2022 मे चैन स्नैचिंग मे जेल जा चुके है। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।
गिरफ्तार लोगों का विवरण
1-मयूरी पत्नी सुशील कुमार निवासी 16/368 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र-34 वर्ष है।
2-संतोष पत्नी अनिल निवासी 12/253 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र-48 वर्ष है।
3-सुशील कुमार पुत्र जगदीश निवासी 16/368 कल्याणपुरी दिल्ली पूर्वी उम्र 35 वर्ष है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1-उ0नि0 दिनेश चन्द्र जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी)
2- उ0नि0 संजीत राठौर (प्रभारी एस.ओ.जी.)
3- उ0नि0 मनोज अधिकारी (प्रभारी लामाचौड)
4-हे0 कानि० ललित कुमार (एस.ओ.जी.)
5-कानि0 संतोष बिष्ट (एस.ओ.जी.)
6-कानि0 अरविन्द (एस.ओ.जी.)
7-कानि0 बलवंत बिष्ट
8-कानि0 रविन्द्र खाती
9-कानि0 अनूप तिवारी
10-म0का0 सुनीता चन्द्र