नैनीताल: ठग ने छात्र से बैंक का खाता खुलवाकर करी लाखों रुपए की हेराफेरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने छात्र का झांसे में लेकर खाता खुलवा लिया। आरोपी ने छात्र के खाते से लाखों का लेनदेन कर लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक ने छात्र से लेन-देन की जानकारी पूछी। खाते से लाखों के लेनदेन की बात सुनकर चकराए छात्र पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बैंक में खाता खुलवाकर उड़ाए 20लाख रुपए

लालपुर नायक निवासी राहुल चौधरी का कहना है कि कुछ समय पहले उन्होंने नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इस दौरान एक व्यक्ति का फोन आया और काम का ऑफर दिया। इसके लिए एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया, जिसमें अपनी ई मेल आईडी सम्मिट करवा ली। साथ ही दस्तावेज किट अपने पास मंगवा ली। काफी समय तक ठग से बातचीत नहीं हुई। इस दौरान 21 अप्रैल को एचडीएफसी बैंक कर्मियों ने फोन कर उसे बैंक बुलाया।

मामले की चल रही है जांच

बैंक अधिकारियों ने बताया कि तीन मार्च से 21 अप्रैल के बीच उसके खाते में 20 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है, जो जांच का विषय है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। बैंक अधिकारियों की सलाह पर छात्र पुलिस के पास पहुंचा। मुखानी एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि छात्र के खाते का गलत इस्तेमाल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।