नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम हर रोज बड़ी संख्या में भक्त पंहुचते है।
12.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
इसी बीच श्रद्धालुओं के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कैंची धाम में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बाईपास निर्माण के लिए 12.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है।
जाम की समस्या से मिलेगा निजात
बताया गया है कि स्वीकृत धनराशि से सेनिटोरियम से सिरोड़ी मार्ग की ओर 8 किलोमीटर तक चौड़ीकरण, डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।