नैनीताल: बाबा नीब करौरी के भक्तों के लिए जरूरी खबर: कैंची धाम स्थापना दिवस मेले को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी

नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस और भव्य मेले (वर्ष 2026) को लेकर नैनीताल पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। मेले के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एक बेहद विस्तृत और सख्त ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। यह प्लान 13 जून 2026 से 16 जून 2026 तक पूरी तरह प्रभावी रहेगा।

​🚗 बाहरी राज्यों व अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट


• ​दिल्ली-NCR, मेरठ, मुरादाबाद, देहरादून व हरिद्वार की ओर से (वाया रामनगर/कालाढूंगी): ये वाहन नयागाँव तिराहे से नैनीताल तिराहा -> लामाचौड़ -> RTO रोड तिराहा -> पंचायतघर तिराहा -> शीतल होटल -> बरेली रोड तीनपानी तिराहा से होते हुए गोलापार काठगोदाम भेजे जाएंगे। वाहनों को काठगोदाम रेलवे स्टेशन या नगर निगम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहाँ से श्रद्धालु शटल सेवा के जरिए कैंची धाम पहुँचेंगे।
• ​रामपुर रोड से आने वाले वाहन: इन्हें गन्ना सेंटर और शीतल होटल से डायवर्ट कर बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गोलापार काठगोदाम भेजा जाएगा। काठगोदाम में पार्किंग के बाद शटल सेवा मिलेगी।
• ​बरेली रोड से आने वाले वाहन: इन्हें तीनपानी तिराहा से सीधे गोलापार काठगोदाम पार्किंग की ओर भेजा जाएगा।
• ​ट्रेन या रोडवेज बस से आने वाले यात्री: हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन/रोडवेज बस स्टेशन से सीधे शटल सेवा के जरिए कैंची धाम जा सकेंगे।


​ नैनीताल जिले के स्थानीय क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था

रामनगर व कालाढूंगी की ओर से: वाहन नयागाँव से लामाचौड़, RTO रोड, शीतल होटल और तीनपानी होते हुए गोलापार नारीमन तिराहा से भीमताल विकास भवन पार्किंग भेजे जाएंगे। यहाँ से शटल सेवा मिलेगी।
लालकुआं की ओर से: वाहन तीनपानी से गोलापार नारीमन तिराहा होते हुए भीमताल विकास भवन भेजे जाएंगे।
नैनीताल, ज्योलीकोट, धारी व मुक्तेश्वर की ओर से: कैंची धाम जाने वाले वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग भवाली में पार्क कराया जाएगा, जहाँ से शटल सेवा उपलब्ध होगी।


​ अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के यात्रियों के लिए नियम

• ​पहाड़ से आने वाले श्रद्धालु: अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से कैंची धाम आने वाले वाहनों को खैरना पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहाँ से शटल सेवा से आगे भेजा जाएगा।
• ​हल्द्वानी से अल्मोड़ा/बागेश्वर जाने वाले सामान्य यात्री: इन वाहनों को भीमताल-खुटानी बैंड से वाया नथुवाखान/रामगढ़ होते हुए भेजा जाएगा। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने वाले वाहन भी इसी वैकल्पिक रूट का प्रयोग करेंगे।


​ भारी माल वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

• ​13 जून 2026: सुबह 06:00 बजे से रात 11:00 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
• ​14 जून से 16 जून 2026: 14 जून की रात 12:01 बजे से 16 जून की रात 11:00 बजे तक भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
• ​आवश्यक सेवाएं (राशन, फल, सब्जी): ये वाहन केवल 13 जून की रात 11:00 बजे से 14 जून की सुबह 06:00 बजे तक ही आ-जा सकेंगे। इसके बाद 16 जून की रात तक इन पर भी रोक रहेगी।
• ​वैकल्पिक रूट: अल्मोड़ा/बागेश्वर के भारी वाहन वाया रामनगर/मोहान, रानीखेत होकर चलेंगे। पिथौरागढ़/चम्पावत के वाहन वाया टनकपुर होकर आवागमन करेंगे।
​ दुपहिया वाहनों के लिए सख्त नियम

दिनांक 14 जून 2026 की सुबह 08:00 बजे से 16 जून 2026 की शाम 04:00 बजे तक सभी प्रकार की टैक्सी बाइक और निजी दुपहिया वाहनों का कैंची धाम की ओर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दुपहिया वाहनों को नारीमन तिराहा (काठगोदाम), नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी), विकास भवन पार्किंग (भीमताल), डॉट चौराहा (नैनीताल) और मस्जिद तिराहा (भवाली) पर ही रोक दिया जाएगा।

​ रोडवेज और केमू बसों का प्लान

• ​13 जून को बसें सामान्य रूप से चलेंगी।
• ​14 जून की दोपहर 02:00 बजे से 16 जून की दोपहर 12:00 बजे तक अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर जाने वाली बसें भवाली/कैंची धाम क्षेत्र में नहीं आ सकेंगी। इन्हें खुटानी बैंड/क्वारब से डायवर्ट कर वाया रामगढ़, मुक्तेश्वर भेजा जाएगा।


​प्रमुख शटल सेवा और पार्किंग पॉइंट्स

​प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में शटल बसें और पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं।
• ​प्रमुख शटल स्टेशन: सैनिटोरियम पार्किंग भवाली, जंगलात बैरियर भवाली, ब्लॉक पार्किंग भीमताल, खैरना, तल्लीताल टैक्सी स्टैंड, काठगोदाम रेलवे स्टेशन/नगर निगम स्कूल और आईएसबीटी पार्किंग गोलापार।
• ​चार पहिया वाहन पार्किंग: सैनिटोरियम भवाली, नैनीबैंड-1, फरसौली परिवहन निगम पार्किंग, विकास भवन भीमताल और काठगोदाम/हल्द्वानी स्टेशन।