जरूरी खबर सामने आई है। बीएड में काउंसलिंग हो रही है। जिसमें अब उत्तराखंड राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025-27 के तहत प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया की तिथियों में संशोधन किया गया है।
दी यह जानकारी
✅✅जानकारी के अनुसार इस संबंध में कुमाऊं विवि के कुलसचिव की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
✅✅अब प्रथम चरण की काउंसिलिंग की कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। इस अवधि में अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेजों में दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
✅✅द्वितीय चरण की काउंसिलिंग के अंतर्गत योग्य, अयोग्य तथा मैनेजमेंट कोटा से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज आवंटन 3 और 4 दिसंबर को किया जाएगा। द्वितीय चरण में कॉलेज प्रवेश 5 से 9 दिसंबर तक संपन्न होगा।
✅✅प्रवेश के बाद बची हुई रिक्त सीटों की घोषणा 10 दिसंबर को की जाएगी। जिसमें कॉलेज स्तर पर आयोजित काउंसिलिंग 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित होगी।