नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से जरूरी अपडेट, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

जरूरी खबर सामने आई है। बीएड में काउंसलिंग हो रही है। जिसमें अब उत्तराखंड राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025-27 के तहत प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

दी यह जानकारी

✅✅जानकारी के अनुसार द्वितीय चरण की काउंसिलिंग के अंतर्गत योग्य, अयोग्य तथा मैनेजमेंट कोटा से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज आवंटन 3 और 4 दिसंबर को किया गया। द्वितीय चरण में कॉलेज प्रवेश 5 से 9 दिसंबर तक संपन्न होगा।
✅✅प्रवेश के बाद बची हुई रिक्त सीटों की घोषणा 10 दिसंबर को की जाएगी। जिसमें कॉलेज स्तर पर आयोजित काउंसिलिंग 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित होगी।