नैनीताल: वाइस चांसलर इंटर्नशिप के लिए हुए साक्षात्कार, इतने विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल में साक्षात्कार आयोजित हुए।

साक्षात्कार का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल में यह साक्षात्कार हुए। यह साक्षात्कार वाइस चांसलर इंटर्नशिप के लिए आयोजित हुए। इस साक्षात्कार में कुल 188 विद्यार्थियों में से 177 स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने वाणिज्य, संगीत, गणित, आईटी, इतिहास, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, रसायन, भौतिकी, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, फोरेंसिक साइंस, फार्मास्यूटिकल साइंस, बायोमेडिकल और योग विज्ञान जैसे विषयों के विद्यार्थी शामिल हुए। साक्षात्कार की प्रक्रिया कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के निर्देश पर गठित समिति द्वारा संचालित की गई।