बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तरखंड के नैनीताल बैंक ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट, प्रोबेशनरी ऑफिसर और रिस्क ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें कुल 185 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवार भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना चाहिए। अधिक जानकारी बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है। परीक्षा की तारीख 18 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
देखें वेबसाइट
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से चल रही है और उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक की वेबसाइट www.nainitalbank.bank.in पर जाकर आवेदन करना होगा।