नैनीताल: आंध्रप्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र होंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में स्थित उत्तराखंड हाईकोर्ट से जुड़ी खबर है। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र, उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए हैं।

सीजेआई कोलॉजियम ने की सिफारिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कोलॉजियम ने 25 सितंबर को उनके नाम की सिफारिश की थी। जिसके बाद अब वह उत्तराखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून मंत्रालय की ओर से उनकी नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए हैं।

10 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी हुई थी सेवानिवृत्त

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 10 अक्टूबर को उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी सेवानिवृत्त हुई। उसके बाद वरिष्ठ न्यायालय न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने कार्यवाहक चीफ जस्टिस का दायित्व संभाला।