नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को नियुक्त किया गया है।

की गई थी सिफारिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 10 अक्टूबर, 2024 को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी की सेवानिवृत्ति के बाद यह भूमिका संभालेंगे। न्यायमूर्ति रितु बाहरी की सेवानिवृत्ति के बाद जो 11 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 सितंबर, 2024 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद के लिए न्यायमूर्ति नरेंद्र जी की सिफारिश की थी।