नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं विवि की ओर से विभिन्न सेमेस्टरों की मुख्य एवं बैक परीक्षाओं के लिए तिथि घोषित हुई है।
नौ नवंबर से होंगी परीक्षाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षाओं के लिए नौ नवंबर की तिथि घोषित हुई है। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों का आंदोलन भी चल रहा है। इसके बीच परीक्षाएं आयोजित कराना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। तय कार्यक्रम के तहत 9 नवंबर से परीक्षाएं कराई जानी हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।