नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
50 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए भर्ती प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया गया है। इस संबंध में कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए थे। अब 8 सितंबर को स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद विषय के आधार पर साक्षात्कार होंगे।