नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2025 के विषम सेमेस्टर व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत B.Ed. प्रथम सेमेस्टर (मुख्य एवं बैक) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
देखें वेबसाइट
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kunainital.samarth.edu.in पर जाकर ‘Samarth Student Account’ के माध्यम से देख सकते हैं।
लॉगिन के लिए विद्यार्थियों के पास अपना अनुक्रमांक/पंजीकरण संख्या, ईमेल या मोबाइल नंबर और पासवर्ड होना अनिवार्य है। साथ ही, संबंधित महाविद्यालयों/संस्थानों के लॉगिन अकाउंट पर भी परीक्षा परिणाम उपलब्ध करा दिया गया है। यदि कोई विद्यार्थी तकनीकी कारणों से स्वयं लॉगिन नहीं कर पा रहा है, तो वह अपने संबंधित महाविद्यालय या संस्थान से संपर्क कर अपना परिणाम प्राप्त कर सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन फॉर्म या परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है, उनका परिणाम रोक दिया गया है।