नैनीताल: नैनीताल में जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में वन्य जीव आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
वन्य जीवों का आतंक
मिली जानकारी के अनुसार यहां ज्योलीकोट के भुजियाघाट क्षेत्र अंतर्गत सूर्यागांव में एक गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह भुजियाघाट के सूर्यागांव निवासी हंसा देवी (54 वर्ष), पत्नी लाल सिंह, मवेशियों के लिए घास लेने पास के जंगल में गई थीं। जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों और परिजनों ने पूरे दिन जंगल के विभिन्न हिस्सों में उनकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद, शाम करीब सात बजे जंगल के भीतर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ (DFO) आकाश गंगवार, एसडीओ ममता चंद और वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला गुलदार ने किया है या बाघ ने। इसकी जांच की जा रही है।