नैनीताल: बाघ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नौकुचियाताल के खड़की में बाघ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में सोमवार की रात को गुलदार कैद हो गया। बता दें कि लंबे समय से नौकुचियाताल क्षेत्र के आसपास गांव में बाघ का कुनबा नजर आ रहा था। बाघ ग्रामीणों के घर के आंगन तक आ जा रहे थे। बाघ ने कई ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके चलते ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने कुछ दिन पूर्व खड़की, तोक गादे में पिंजरा लगाया। लेकिन पिंजरे में बाघ की जगह तेंदुआ कैद हो गया।

गुलदार को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया

मंगलवार की सुबह पता चलते ही पिंजरे के पास ग्रामीण एकत्रित हो गए। और मौके पर वन विभाग की सूचित किया। मौके पर पहुंच कर वन विभाग ने गुलदार को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। जानकारी देते हुए वन दरोगा के सी भगत ने बताया पिंजरे में गुलदार फसा है। और गुलदार को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है।