नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है। जो 13 से 15 मार्च तक चारखेत में होगा।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा संस्करण है। बताया कि यह साहित्यिक उत्सव 13 से 15 मार्च तक चारखेत में आयोजित होगा। इस उत्सव के मार्गदर्शक प्रसिद्ध लेखक, विचारक और फूड क्रिटिक प्रो. पुष्पेश पंत हैं, जिनके निर्देशन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लेखक, कलाकार और चिंतक एक मंच पर एकत्र होंगे। यह फेस्टिवल सभी के लिए निःशुल्क और समावेशी होगा, जिसमें किताबों और लेखकों के माध्यम से साहित्य की दुनिया से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न भाषाओं का साहित्य, सिनेमा, संगीत, भोजन और कई कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही फूड और क्राफ्ट स्टॉल भी दर्शकों के अनुभव को और समृद्ध बनाएंगे।विदेशी साहित्यकार भी शामिल होंगे।
लेंगे भाग
इस आयोजन में ऑस्ट्रेलिया से जॉन जबरिस्की, प्रो. पुष्पेश पंत, फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली, नागेश कुकुनूर, विभु पुरी, पौराणिक कथाओं के विशेषज्ञ देवदत्त पट्टनायक और लेखिका अल्का पांडे सहित कई प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी।