नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक व्यक्ति झील में गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
झील में गिरा अधेड़-
जानकारी के अनुसार सूखा ताल निवासी राजेश कुमार 54 नैनी झील किनारे दीवार पर बैठा था। तभी वह अचानक नैनी झील में जा गिरा। जिसके बाद स्थानीय लोगों व नाव चालकों की मदद से राजेश को झील से बाहर निकाल कर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।