नैनीताल: बकरीद और पर्यटन सीजन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश, अराजक तत्वों को दो टूक चेतावनी

नैनीताल: बकरीद त्योहार एवं पर्यटन सीजन की चुनौतियां- उत्तराखंड देवभूमि है यहां पर वर्तमान में चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, मानसखंड यात्रा एवं श्री कैची धाम यात्रा के साथ पर्यटन सीजन चरम पर है।

की जाएगी कार्यवाही

यात्रियों, पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस एवं प्रशासन की प्राथमिकता है। त्योहारों एवं पर्यटन गतिविधियों को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भारी मात्रा में पुलिस बल एवं केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती चप्पे चप्पे पर की गई है।‌ सीएलजी एवं शांति समिति की बैठकें- जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासन, सीएलजी एवं शांति समिति के साथ लगातार गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। कानून व शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

नमाज को लेकर स्पष्ट निर्देश

नमाज केवल निर्धारित एवं अधिकृत स्थलों जैसे मस्जिद परिसर व ईदगाह पर ही अदा की जाएगी। किसी भी सार्वजनिक स्थान, पार्क, मैदान या किसी भी सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी प्रकार का कानून एवम शांति व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
अफवाहों एवं भ्रामक प्रचार पर चेतावनी- कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक जानकारियां फैलाने का प्रयास किया जा सकता है। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश या कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की जाती है तो ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी।

कुर्बानी को लेकर दिशा-निर्देश

कुर्बानी नियमानुसार केवल निर्धारित एवं बंद स्थानों पर ही की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी।
कुर्बानी प्रक्रिया के फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कुर्बानी के बाद अवशेषों का निर्धारित नियमों के अनुसार निस्तारण किया जाए। साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखना आयोजकों एवं संबंधित व्यक्तियों की जिम्मेदारी होगी।

नैनीताल पुलिस की जन अपील

सभी नागरिक शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या कानून व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें। नैनीताल पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।