नैनीताल: कल से नंदा देवी महोत्सव का आगाज, घर बैठे भी लोग देख सकेंगे नंदा देवी महोत्सव

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में कल 08 सिंतबर से एतिहासिक नंदा देवी महोत्सव का आगाज होने वाला है। जो काफी भव्य रूप से आयोजित होगा।

नंदा देवी महोत्सव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नंदा-सुनंदा महोत्सव लोग घर बैठे भी देख सकेंगे। बताया है कि आयोजकों की ओर से महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों को ताल चैनल और यूट्यूब के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। कल 8 से 15 सितंबर तक भव्य रूप से नंदा देवी महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें यूनेस्को के हैरिटेज साइट में महोत्सव को शामिल करने को सिग्नेचर अभियान चलाया जाएगा।