नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में नया पर्यटन जोन हाथीडगर खुल गया है।
किया शुभारंभ
मिली जानकारी के अनुसार कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो और विधायक दीवार सिंह बिष्ट ने इस जोन का शुभारंभ किया। कहा कि इस नए पर्यटन जोन से मालधन, हाथीडगर, कुभगडार के ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। बताया है कि इस जोन का दायरा 32 किलोमीटर है। इसमें सुबह-शाम की पाली में 25-25 जिप्सियां सफारी के लिए भेजी जाएंगी।
देना होगा इतना शुल्क
इसके लिए पर्यटकों को 1550 रुपये का परमिट, 800 रुपये गाइड और जिप्सी का 2550 रुपये शुल्क देना होगा।