नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने मल्लीताल स्थित काशीपुर हाउस क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन ध्वस्त किया। इस दौरान अन्य क्षेत्रों में भी टीम ने औचक निरीक्षण किए।
नोटिस पर अमल नहीं करने पर किया गया ध्वस्तीकरण का कार्य

बुधवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में टीम का विरोध भी किया गया। लेकिन भारी संख्या में पीआरडी जवान तथा पुलिस की मौजूदगी में प्राधिकरण की टीम ने दोस्ती करण का काम किया। प्राधिकरण सचिव उपाध्याय ने बताया कि काशीपुर हाउस में सैय्यद सिद्क्की, अशोक सिंह, केसी बाबा व दीपक सनवाल की ओर से अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था। जिन्हें बीती 23 जनवरी को प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कहा गया था, कि 15 दिन के भीतर अतिक्रमण कर्ता स्वयं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करें। बावजूद इसके नोटिस पर अमल नहीं करने पर बुधवार को ध्वस्तीकरण का कार्य किया गया।
प्रभावित परिवार 1976 से अन्य करों का कर रहे हैं वहन
इस संबंध में प्रभावित परिवारों का कहना है, कि वह 1976 से बिजली, पानी समेत अन्य कर वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
अभियान में रहे शामिल
अभियान में जेई आरएल भारती, अंकित बोरा, हेम उपाध्याय, खुशाल सिंह अधिकारी, महेश जोशी, इशाद हुसैन आदि शामिल रहे।