नैनीताल: नैनीताल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन..सरकार से भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच किए जाने की मांग की

नैनीताल: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के भर्ती घोटाले के विरोध में नैनीताल में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच किए जाने की मांग की।

युवा कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष किया व्यक्त

तल्लीताल स्थित गांधी चौक में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने यहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। युवा कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूकेएसएसएससी समेत लोक सेवा आयोग की अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार घोटाले हो रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से न तो निष्पक्ष जांच की जा रही है। और न ही कोई ठोस नीति बनाई जा रही है।

सरकार को अगले चुनाव में भुगतना होगा इसका परिणाम

उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा आज गुस्से में है। लगातार पढ़ाई कर मेहनत करने वाला युवा वर्तमान में स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताया। कहा कि इसका परिणाम सरकार को अगले चुनाव में भुगतना होगा।

मौजूद रहे

प्रदर्शन करने वालों में पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट, कैलाश अधिकारी, सुनील मेहरा, पंकज बिष्ट, सूरज पांडे, आशीष कबड़वाल, वैशाली पांडे, संतोष कुमार, करन अधिकारी, अमन आदि मौजूद रहे।