नैनीताल: कॉर्बेट नेशनल पार्क से तीन बाघ भेजें जाएंगे राजाजी पार्क, जानें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर (नैनीताल)‌ में कॉर्बेट नेशनल पार्क से अब तीन और बाघों को राजाजी पार्क भेजा जाएगा।

तीन बाघों को भेजा जाएगा राजाजी पार्क

जिसकी कार्यवाही शुरू हो गई है। इसके लिए कॉर्बेट पार्क प्रशासन बाघों का चिह्नीकरण कर रहा है। इस संबंध में कॉर्बेट पार्क निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय ने बताया कि राजाजी में बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए बाघों को भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इसस पहले भी बाघ-बाघिन राजाजी भेजे गए थे।