नैनीताल: जीवन वर्षा कला संगम समिति की ओर से हुआ भिटोली का आयोजन, 21 महिलाओं को दी भिटोली

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मां पाषाण देवी मंदिर प्रबंधन के सहयोग पर बुधवार को जीवन वर्षा कला संगम समिति की ओर से भिटोली का आयोजन किया गया।

21 महिलाओं को दी भिटोली

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंची स्थानीय विधायक सरिता आर्य ने आशीर्वाद प्रदान कर किया। समिति की वर्षा और प्रगति जैन कार्यक्रम संयोजिका रहीं। इस दौरान पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भिटोली के महत्व को समझाया गया। इस अवसर पर मां को साक्षी मान कर उन्हें अपना मायका मान 21 महिलाओं को भिटोली दी गई। साथ ही 21 कन्याओं का पूजन कर उन्हें कमल का फूल दिया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जगदीश चंद्र भट्ट ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर उमा आर्या, दीपिका बिनवाल, रेखा, तारा बोरा, जीवंती भट्ट, मोहित साह, आनंद बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।