नैनीताल: अस्पताल से भाग नैनी झील में कूदी महिला, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने नैनी झील में छलांग लगा दी।

अस्पताल से भाग नैनी झील में लगाई छलांग-

जानकारी के अनुसार तल्लीताल थाने के एस ओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया की महिला बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती थी। जो सुबह अस्पताल से भागकर झील में कूद गई। महिला की पहचान नैना गाँव निवाशी के रूप में हुई है‌। महिला को झील में कूदता देख झील किनारे तैराकी कर रहे बच्चों ने महिला को झील से निकाला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची जहा डॉक्टरों ने महिला को फिर अस्पताल में भर्ती कर दिया है।