नैनीताल: एसएसपी के निर्देश पर एसपी नैनीताल ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, बनभूलपुरा क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च, शांति व सुरक्षा का दिया पैगाम

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 02.12.2025 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में तिथि नियत है, निर्णय के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

निकाला फ्लैग मार्च

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी‌ द्वारा अधीनस्थों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में आज दिनांक 01.12.2025 को एसपी क्राईम नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्रा द्वारा पुलिस बल को भलि भांति ब्रीफ कर रेलवे स्टेशन, गफूर बस्ती, लाईन नं0 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, इन्द्रानगर छोटी रोड, लाईन नं0 16, बिलाली मस्जिद, लाईन नं0 08 से चोरगलिया रोड से होते हुए थाना बनभूलपुरा तक अत्याधुनिक अस्लाहों, हेलमेट डंडे तथा बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होकर शांति एवं सुरक्षा का पैगाम देने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया।

रहें मौजूद

इस फ्लैग मार्च के दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर  सुमित पांडे, प्रभारी थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

नैनीताल पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस की क्षेत्रवासियो से अपील है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आता है उसे स्वीकार करें, तथा अग्रिम कार्यवाही में शासन प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें, अफवाह न फैलाएं, किसी भी तरह की गलत बयानबाजी तथा कानून व्यवस्था की स्तिथि को बिगाड़ने का प्रयास न करें।