नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज रविवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे से सत्य नारायण मंदिर वाले रास्ते स्रोत के पानी की टंकी के पास मल्लीताल में एस3 ग्रीन आर्मी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
चलाया गया स्वच्छता अभियान
इस अभियान तनुज आर्य के नेतृत्व में चलाया गया। टीम द्वारा सत्य नारायण मंदिर वाले रास्ते स्रोत के पानी की टंकी के आस पास आज सफ़ाई अभियान चलाया गया। आज टीम द्वारा टंकी के पास बहुत ज्यादा मात्रा में शराब कि बोतलें और चिप्स के पैकेट, मोमो के रेपर, गिलास, नशे की सामग्री निकाली गई। टीम को यहां पर लोगों द्वारा अपने घरों की मंदिर की खंडित सामग्री, मूर्ति आदि इधर उधर रास्ते में रखी हुई पाई गई, जो आने जाने वालों के पैरों में आ रही थी, जबकि टीम द्वारा निकट में ही पूर्व में पूजा की खंडित सामग्री हेतु गड्ढा खोदा हुआ है।
दी शुभकामनाएं
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर s3 ग्रीन आर्मी टीम द्वारा सभी राज्य आंदोलन कारी शहीदों को नमन करते हुए सभी उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई और साथ ही अपने उत्तराखंड की नींव हमारे पेड़ पहाड़ जंगलों को बचाने में सहयोग करे सभी से निवेदन किया गया कि सब लोग अपना कूड़ा कुड़ेदान में डाले और जो भी व्यक्ति रास्ते में गंदगी करता दिखाई दे उसे भी रोके
हम सब मिलकर ही शहर, राज्य और देश को साफ़ और स्वच्छ बना सकते हैं।
रहें मौजूद
आज के अभियान में s3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, शूरवीर सिंह चौहान, ललित बिष्ट तथा कुछ स्थानीय लोग वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।