नैनीताल: वीजा दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ नैनीताल में एक युवक वीजा के नाम ठगी का शिकार हो गया।

जाने पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार हरिपुर छोई निवासी रमेश चंद्र कांबोज ने बताया कि राजीव, दिनेश और उनके अन्य साथियों ने कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर 53 लाख रुपये की ठगी की है। जिस पर कोतवाल अरुण सैनी और एसआई प्रकाश चंद्र ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि राजीव, दिनेश की फेसबुक की फैक आईडी से वीजा दिलाने का प्रलोभन दिया गया था। रविवार को पुलिस टीम ने विश्वासपार्क उत्तमनगर बिंदापुर दिल्ली में छापा मारा। एक आरोपी सावर सिंह पुत्र मातवर सिंह नेगी निवासी डी-24/बी फस्ट फ्लोर विश्वास पार्क उत्तम नगर थाना बिंदापुर दिल्ली मूल निवासी ग्राम निसीनी थाना पावो जिला पौड़ी गढ़वाल को पकड़ा। जिसके पास से अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से पांच पासपोर्ट, अलग-अलग व्यक्तियों के सात एटीएम कार्ड, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक एप्पल का आईफोन, कनाडा भेजने का एप्लीकेशन फार्म बरामद हुए। रामनगर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।