नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बाघों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। नैनीताल में ढेला गांव में बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बना दिया।
महिला को बनाया शिकार
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही एक व्यक्ति को बाघ ने अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद अब बीते रविवार को बाघ ने महिला को अपना निवाला बनाया है। महिला जंगल में घर के लिए लकड़ी लेने गई थी तभी घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला कर दिया उसे अपना निवाला बना दिया। मृतक महिला का नाम दुर्गा देवी उम्र 50 वर्ष बताई गई है। वन विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद खोजबीन की गई। जंगल में बाघ महिला के शव के ऊपर बैठकर उसे खा रहा था। जिसके बाद वन कर्मियों ने मौके पर कई राउंड हवाई फायरिंग किए। इसके बाद बाघ महिला के शव को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। वन कर्मचारियों ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई की।
बाघ का आतंक
वही ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग मृतक महिला के परिवार वालों को मुआवजा दे और बाघ को आदमखोर घोषित करके गोली मारे। वही उत्तराखंड के गढ़वाल कुमाऊं की सीमा पर स्थित चुकुम गांव में बाघ ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया था। 28 जनवरी की सुबह इस बाघ को वन विभाग ने बमुश्किल पिंजरे में कैद किया।