नैनीताल: खेलों को समर्पित संस्था ‘रन टू लिव’ के तत्वावधान में बीते कल रविवार को 15वीं ‘नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन’ का आयोजन किया गया।
किया सम्मानित
इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के 1400 से अधिक धावकों ने उत्साह के साथ प्रतिबा किया। प्रतिवर्ष अगस्त माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाली इस मैराथन की शुरुआत सुबह 7:00 बजे हुई। मैराथन के 21 किलोमीटर के ओपन वर्ग में प्रभु महतो (पुरुष) और ज्योति (महिला) ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल तथा उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य प्रदीप मणि ने विजेताओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने की भागीदारी
• 21 किमी हाफ मैराथन: 210 धावक
• 10 किमी दौड़: 240 धावक
• 5 किमी दौड़: 200 धावक
• लघु दौड़: 250 प्रतिभागी
• रन फॉर फन: 500 से अधिक लोग
परिणाम और विजेता सूची
21 किमी (पुरुष ओपन वर्ग):
1. प्रभु महतो (प्रथम)
2. जॉन किसीलु (द्वितीय)
3. मुकेश बोरा (तृतीय)
4. कुलदीप नेगी (चतुर्थ)
5. मनप्रीत सिंह (पांचवां)
21 किमी (महिला ओपन वर्ग):
1. ज्योति (प्रथम)
2. भावना नेगी (द्वितीय)
3. एकता रावत (तृतीय)
4. उषा (चतुर्थ)
40 वर्ष से अधिक (मास्टर्स वर्ग):
• पुरुष: हरप्रीत सिंह (प्रथम), कलाम बिष्ट (द्वितीय), बिनय साह (तृतीय)
• महिला: लीला साह (प्रथम), भूमिका रावत (द्वितीय), कल्पना (तृतीय)
50 वर्ष से अधिक (सीनियर मास्टर्स वर्ग):
• पुरुष: नंदन सिंह (प्रथम), तारा बहादुर थापा (द्वितीय), सुनील कुमार (तृतीय)
• महिला: वंदना सिंह (प्रथम), इंदिरा दीवान गहलोत (द्वितीय), स्मृति नेगी (तृतीय)