नैनीताल: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ डाली फोटो, हुआ गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर निर्देशो के  पालन मे थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग व सोशल मीडिया में सतर्क दृष्टि रखते हुए रामनगर पुलिस टीम ने कार्यवाही की।

किया गिरफ्तार

जिसमें विक्रम सिंह नेगी उर्फ भड्डू S/O इन्द्र सिंह नेगी R/O हिम्मतपुर ठोडियाल पो.अ. सिमलखलिया रामनगर जिला नैनीताल उम्र- 29 वर्ष को सोशल मीडिया में तमंचे के साथ अपनी फोटो का प्रदर्शन करने पर विक्रम सिह को एक अदद तमन्चा मय 01 जिन्दा कार0 315 बोर के गिरफ्तार किया गया, जिस आधार पर थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-  उ0नि0 तारा सिंह राणा,
2- हे0का0 अनिल चौधरी
3- कानि0 विपिन शर्मा