नैनीताल: कवि संजय परगाँई जिन्होंने साहित्य के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान स्वतंत्रता दिवस पर हुए सम्मानित

नैनीताल जिले के ओखलकाण्डा क्षेत्र के रा. उ. मा. वि. सुरंग में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

छात्र- छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति

जिसमें छात्र छात्राओं ने देशप्रेम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देशभक्ति माहौल बनाकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 10 के छात्र योगेश ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर तंज कसते हुए भाषण दिया, 10वीं के ही छात्र दीपक बोरा ने भ्रष्टाचार और आतंकवाद को रोकने की बात कह अपना भाषण रखा, कक्षा 6 के छात्र लक्षित बिष्ट ने अपने नृत्य से सभी के मन को‌ मोह लिया।

किया सम्मानित

इस स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि संजय परगाँई मौजूद रहे। जिन्होंने छात्रों के बीच ओजस्वी व प्रेरणादायक वक्तव्य दिया और अपनी सूक्ष्म रचनाएं रख सभी का दिल जीत लिया। कवि संजय को कम उम्र में बड़े मुकाम और साहित्य के क्षेत्र में अलग पहचान बनाने हेतु अंगवस्त्र एवं माँ शारदे की कीमती मूर्ति प्रदान कर सम्मानित किया।

दी शुभकामनाएं

जिसमें क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि नरेन्द्र खनवाल , एस. एम. सी. अध्यक्षा चंद्रकला , पी. टी. ए. अध्यक्ष बालम बिष्ट , विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र जोशी , गुरुजनों व अभिभावकों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। सभी अभिभावकों व गुरुजनों ने संजय को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभाशीष प्रदान किया।