नैनीताल: पुलिस का एक्शन, शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, दीपशिखा अग्रवाल,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 110 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। दिनांक 19-11- 2024 को थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र उम्मेद राम पुत्र  हयात राम निवासी नलई, थाना सितारगंज,जिला उधम सिंह नगर, उम्र 36 वर्ष  के कब्जे से कुल 110 पाउच कच्ची शराब बरामद कर उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- SI सुरभि राना
2-का0 भारत भूषण
3-हे0कानि0जगदीश सिंह