नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।
पुलिस का चेकिंग अभियान
इसी क्रम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी व SOG प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 अलग अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। जिसमे दिनांक- 06.04.2025 को अभि0 मौ0 फरमान पुत्र नाजिम नि0 मलिक का बगीचा वार्ड न0 31 थाना बनभूलपुरा उम्र 20 वर्ष को गोलाबाईपास रोड निकट विश्राम गृह थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद चोरी की मो0 सा0 बिना नम्बर प्लेट स्पलेंडर प्लस चेचिस न0- MBLHAWO84KHB49026 के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में FIR NO- 113/25 U/S 3/25 A ACT पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास तथा चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
▪️थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
▪️उ0 नि0 संजीत राठौड़
( प्रभारी एस0 ओ0 जी0)
▪️ का0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा
▪️का0 सुनील कुमार
▪️ का0 महबूब अली
पुलिस की कार्यवाही
इसके अलावा दिनांक- 05.04.2025 को रेलवे बाजार निकट एक होटल के कमरे से अभि0 राहुल घनेला पुत्र सुरेन्द्र सिह घनेला निवासी ग्राम दरमोली पो0 / थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष को 01 अवैध 315 बोर तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में FIR NO- 112/25 U/S 3/25 A ACT पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। उक्त अभि0 वर्ष 2021 मे 302 (हत्या) के केस मे जेल जा चुका है। इसके अलावा आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
▪️उ0 नि0 संजीत राठौड़
(प्रभारी SOG)
▪️हे0का0 ललित श्रीवास्तव SOG
▪️का0 चन्दन नेगी SOG
▪️का0 संतोष बिष्ट SOG
दो लोग गिरफ्तार
इसके अलावा दिनांक 06.05.2025 को पुलिस टीम द्वारा टेड़ा गांव को जाने वाली रोड पर मो0 साईकिल सं0 UK19 B 4746 में सवार अभियुक्तगण हिमांशु सिंह पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम रजवाना थाना औरगांबाद तहसील /जिला बुलन्दशहर उत्तरप्रदेश उम्र 21 वर्ष व विक्रान्त मावी s/o स्व0 वेदपाल सिंह r/o ग्राम रजवाना थाना औरगांबाद तहसील जिला बुलन्दशहर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष के कब्जे से अलग अलग .315 बोर के 02 तमन्चे व एक एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनो अभियुक्तगणो के खिलाफ मु0अ0सं0 134/25 धारा 3/25 आ0एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम रहीं शामिल
उ0नि0 गणेश दत्त जोशी
का0 संजयकुमार
का0 मौ0 राशिद
का0 विजेन्द्र सिंह
का0 संजय सिंह