नैनीताल: पुलिस का एक्शन, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 32 लोग पंहुचे हवालात, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक भी आए चपेट में

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस का नशे के विरूद्ध अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में गत रात्रि चलाए गए अभियान के दौरान जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही के दौरान,
▪️शराब पीकर वाहन चलाकर अपने साथ साथ अन्य लोगों का जीवन भी खतरे में डालने पर 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
▪️सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
▪️बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 54 वाहन चालकों, दोपहियां वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 06, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 40 वाहन चालकों, तथा रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग करने पर 01 वाहन चालक, सहित कुल 546 वाहन चालकों/व्यक्तियों का  चालान कर 1,88,200.00रू0 संयोजन शुल्क जमा कराया गया। इसके अलावा 43 वाहनों को सीज तथा 66 के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।