नैनीताल: नशे पर पुलिस की कार्यवाही, 5000 लीटर लाहन किया नष्ट, इतने तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनेश फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआ, राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया, पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02  तस्करों को गिरफ्तार किया है।
थाना चोरगलिया में चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा चौकी हंसपुर खत्ता क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग की गई। देवा नदी के किनारे ठंडे नाले पर अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब की भट्टी को नष्ट किया गया तथा करीब 5000 लीटर लाहन नष्ट किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

उप निरीक्षक राजेश जोशी
हे0का0 जगदीश सिंह
का0 राजेश सिंह
का0 मोहम्मद नाजिर
का0 दिनेश लाल

थाना काठगोदाम की कार्यवाही

बागजाला तिराहा गौलापार काठगोदाम में चैकिंग के दौरान अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र पान सिंह निवासी खीमपुर, कठघरिया, थाना मुखानी को 48 पव्वे 8 PM अंग्रेजी शराब एवं 48 डिब्बे अंगूर मसालेदार देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा अपराध संख्या 55/2025, धारा 60 EX ACT पंजीकृत

पुलिस टीम रहीं शामिल

अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद
का0 अशोक रावत

कोतवाली लालकुआं की कार्यवाही

जगदंबा क्रेशर के पास अभियुक्त पंकज सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी शास्त्री नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, उम्र 20 वर्ष को 52 टेट्रा पैक माल्टा मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा अपराध संख्या 108/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

का0 कुबेर राणा
का0 मनीष कुमार
का0 गुरमेज सिंह