नैनीताल: पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही, एक किलो से अधिक चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, बाइक सीज

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा नशे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर सर्तक दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों को दिये गये कड़े निर्देश पर नैनीताल पुलिस लगातार नशे के तस्करों को लगातार गिरफ्तार कर रही है।

पुलिस की कार्यवाही

दिनांक- 17.11.2023 को एसपी सिटी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग निकट हैडाखान चौकी, काठगोदाम के पास हैडाखान से हल्द्वानी की ओर आ रही मो0सा यूके 04एच- 8439 में सवार व्यक्ति को रोककर चैक किये जाने पर मोटर साईकिल सवार व्यक्ति पुत्तन खॉ पुत्र बाबू खॉ निवासी- गफूर बस्ती वनभूलपुरा उम्र- 42 वर्ष के कब्जे से 1.200 किग्रा अवैध चरस बरामद की गयी।

बाइक की सीज

उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में में धारा- 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। नशे की तस्करी में लिप्त मोटर साईकिल को सीज किया गया है।

गिरफ्तारी पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 कृपाल सिंह
2- का0 अमर सिंह राणा