नैनीताल: नशे पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्त में आए 04 नशे के तस्कर

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष भीमताल जगदीप नेगी के नेतृत्व में  नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 01 युवक विनोद कुमार पुत्र बालकृष्ण राम (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम भिगराडा ग्डयूडा पो0 भिगराडा थाना पाटी जिला चम्पावत को चरस के साथ गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध थाने में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा थाना भीमताल
2- का0 जीवन कुमार
3- का0 रविशंकर पाठक

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

वहीं पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुए दौराने चैकिंग बाजपुर कालाढूंगी रोड से मोटेश्वर मन्दिर को जाने वाले रोड कालाढूगी से अभियुक्त करन सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी ग्राम हरिपुरा हरसान थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर को 33 पाउच अवैध अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 104/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी टीम रही शामिल

1- कानि0 अमनदीप सिंह
2- कानि0 अखिलेष तिवारी
3- कानि0 किशन नाथ

कोतवाली लालकुआ की कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग दौरान *सौरभ राठौर पुत्र ओंकार* निवासी संजय नगर बजरी कंपनी लालकुआं  के कब्जे से *30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- अ0उ0नि0 कैलाश चंद्र
2- कानि0 कमल बिष्ट
3- कानि0 चंद्रशेखर

पुलिस ने की कार्यवाही

कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में
कुंवर गीत वाजपेई पुत्र दिनेश चंद्र निवासी जीतपुर नेगी रामपुर रोड हल्द्वानी उम्र 23 वर्ष के कब्जे से 54 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

डी आर वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में प्रकीर्ण फौजदारी बाद संख्या- 334/2024 धारा 125(3) सीआरपीसी से संबंधित वारंटी नरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय पुष्कर राम निवासी रावत नगर 3, बिंदुखत्ता लाल कुआं को उसके मसकन से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसको बाद गिरफ्तारी मा0 न्या0 पेश किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 सोमेंद्र सिंह
2- कांस्टेबल दयाल नाथ
3- कांस्टेबल अशोक कंबोज