नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में नैनीताल जिले में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चौकी टीपी नगर क्षेत्रान्तर्गत उत्तराखण्ड मुक्त विश्व विद्यालय तिराहे के पास चैकिंग के दौरान तीनपानी की ओर से आ रही वाहन नं0- UK04TA-2975 अल्टो कार को चैक किये जाने पर सवार 04 व्यक्तियों अशफाक अली पुत्र शहजाद अली निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर थाना बनभूलपुरा, उम्र 42 वर्ष, रिजवान मियां पुत्र रशीद मियां निवासी इंदिरा नगर काबुल का बगीचा वार्ड नंबर 31 थाना बनभूलपुरा, उम्र- 30 वर्ष, राशिद अली पुत्र रियासत अली निवासी वार्ड नंबर 28 बिलाल मुस्तफा मस्जिद उत्तर उजाला थाना बनभूलपुरा, उम्र 19 वर्ष व फिरोज अली पुत्र महराज अली निवासी वार्ड नंबर 31 नूरी मस्जिद के पास इंदिरानगर थाना बनभूलपुरा उम्र- 19 वर्ष के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन/गोलियां बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी अभियुक्तगणो के विरुद्ध धारा 8/22/60 एनडीपीएस के अंतर्गत एफआईआर पंजीकृत किया गया है। यह लोग इन्हें अधिक मुनाफे हेतु बचने जा रहें थे।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उ0नि0 संजीत राठौर एस0ओ0जी0
2- उ0नि0 श्याम सिंह बोरा
3- कानि0 सन्तोष बिष्ट एस0ओ0जी0
4- कानि0 अनिल टम्टा
कोतवाली रामनगर की कार्यवाही
आज दि0 19.12.2024 को अभि0 सुखदेव सिह पुत्र अतर सिह निवासी तुमड़िया डाम मालधनचौड़ थाना रामगनर जिला नैनीताल उम्र- 27 वर्ष को कुल 61 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गाय । अभि0 के विरूद्ध थाना हाजा पर एफ आई आर नं0 377/24 धारा- 60(1) आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल
1- उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार
2- कानि0 अशोक कम्बोज