नैनीताल: नशे पर पुलिस का एक्शन, शराब व रेस्टोरेंट में ग्राहकों को शराब परोसने पर दो युवकों को किया गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा आईटीबीपी के पास स्लीपर फैक्ट्री लालकुआं से अभियुक्त  आसिफ पुत्र गुलफाम निवासी बजरी कंपनी लालकुआं को 119 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम  के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा  60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1-हेड कांस्टेबल पूरन सिंह
2- कांस्टेबल तरुण मेहता
3- कांस्टेबल आनंदपुरी

थाना भीमताल की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 28/01/2025 को थाना भीमताल पुलिस ने जय गोरखा रेस्टोरेन्ट में भीमताल से अभियुक्त उदय सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी गोरखपुर तिराहा थाना भीमताल जनपद नैनीताल उम्र-40 वर्ष को अपने रेस्टोरेन्ट में बिना लाइसेंस के लोगों को शराब पिलाते हुए गिरफ्तार कर कब्जे से 02 डिस्पोजल गिलास, एक स्टील का जग व 01 पव्वा मैकडव्वल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। उक्त के विरुद्ध धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह प्रभारी थानाध्यक्ष
2- हे0का0 दीप कुमार थाना भीमताल
3- का0 हरीश सिंह बिष्ट थाना भीमताल
4- कानि0 चालक मनोज पंत