नैनीताल: एसएसपी के निर्देशन में पुलिस का एक्शन, “नो पार्किंग” में खड़े 38 वाहनों पर की यह कार्यवाही, 10 वाहन सीज

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव गौरव जोशी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा सदर बाजार, मंगलपड़ाव आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर गलत तरीके से पार्क व नो पार्किंग में पार्क किए 38 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इसके अलावा जनपद में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 03 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। कुल 261 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन पर ₹82,500 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही 10 वाहन सीज एवं 03 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।