नैनीताल: नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है।

चेकिंग अभियान के साथ निकाला फ्लैग मार्च

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाली रामनगर प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी नेतृत्व में कोतवाली रामनगर क्षेत्रांतर्गत पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना को रोका जा सके।